ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

सीवान में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूली वैन नहर में पलटी, दर्जनों बच्चे हॉस्पिटल में भर्ती

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई है. इस हादसे में दर्जनों बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए हैं

सीवान में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूली वैन नहर में पलटी, दर्जनों बच्चे हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई है. इस हादसे में दर्जनों बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ बच्चे नीचे दबे हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश जारी है.


घटना सीवान जिले की है, जहां एक तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. इस हादसे में 15 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि स्कूल वैन में तक़रीबन 21 बच्चे थे. जब यह हादसा हुआ. हालांकि गनीमत रही कि जिस नहर में स्कूल वैन गिरी है, वह नहर सूखी हुई है. जिसके कारण वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाल लिया. हालांकि अभी भी कुछ बच्चों के दबे होने की बात सामने आ रही है.


जानकारी मिली है कि अभी तक 15 बच्चों को बाहर निकाला गया है. जबकि कुछ बच्चे अंदर नीचे दबे हुए हैं. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे जतौर के रामलखन स्कूल के थे, पहली से चौथी कक्षा में पढ़ते हैं. शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर पहुंचाया जा रहा था. इसी बीच नहर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर उसमें गिर गई. हालांकि राहत की बात ये है कि अब तक किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है.