ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सीवान में 4 थानेदार का हुआ तबादला, महाराजगंज थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर

SIWAN: पुलिस महकमें से जुड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां चार थानेदार का तबादला किया गया है जबकि एक थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है। जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी श

सीवान में 4 थानेदार का हुआ तबादला, महाराजगंज थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: पुलिस महकमें से जुड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां चार थानेदार का तबादला किया गया है जबकि एक थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है। जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने थानाध्यक्ष को एक थाने से दूसरे थाने किया है वही कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक थानेदार को लाइन हाजिर भी किया गया है। 


जबकि बेहतर काम करने वाले पुरस्कृत करने की बात सीवान एसपी ने कही है। नगर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार एमएच नगर के थानाध्यक्ष बनाए गये हैं। वही सीवान पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक सुदर्शन राम मैरवा के अंचल पुलिस निरीक्षक बनाए गये हैं। 


जबकि मैरवा अंचल पुलिस निरीक्षक मनीष साहा आंदर के अंचल पुलिस निरीक्षक बनाये गये  हैं। आंदर के अंचल पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार महाराजगंज थाने के थानाध्यक्ष बनाए गये हैं। जबकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग नहीं करने और काम में लापरवाही बरतने वाले महाराजगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।


सिवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने यह आदेश जारी किया है और नव पदस्थापित स्थानों पर तत्काल प्रभाव से अपना योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया है। 



टैग्स