ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर FIR दर्ज; बहन की सुसुराल में फायरिंग- रंगदारी कर जमीन कब्जा करने का है आरोप

SIWAN : पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर एफआईआर दर्ज की गयी है। इस मामले में ओसामा के साथ ही साथ सौ अज्ञात को आरोपित किया गया है। इनलोगों पर फायरिंग करने, रंगदारी मा

पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर FIR दर्ज;  बहन की सुसुराल में फायरिंग- रंगदारी कर जमीन कब्जा करने का है आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर एफआईआर दर्ज की गयी है। इस मामले में ओसामा के साथ ही साथ सौ अज्ञात को आरोपित किया गया है। इनलोगों पर फायरिंग करने, रंगदारी मांगने व तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया गया है। इनके खिलाफ सिवान के नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। 


दरअसल,मोतिहारी के तेलियापट्टी मोहल्ले के रानी कोठी में दो सहोदर भाइयों के बीच भूमि विवाद में फायरिंग व वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर नगर थाने में बुधवार को एफआईआर दर्ज की गयी। ओसामा समेत छह पर नामजद और सौ अज्ञात को आरोपित किया गया है। सभी पर फायरिंग करने, रंगदारी मांगने व तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया गया है। 


वहीं, इस मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि- रानी कोठी के सहोदर भाइयों सैयद इफ्तेखार खान उर्फ साहेब व इम्तियाज अहमद के बीच भूमि विवाद था। पुलिस ने मामले में इम्तियाज के पुत्र सैयद फरहान अहमद के आवेदन पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने तीन चारपहिये वाहन व एक जेसीबी को जब्त किया है। घटना के बाद सीवान भाग रहे औरंगजेब को गिरफ्तार कर लिया है। वह सीवान जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।  रानी कोठी के सैयद इफ्तेखार खान के पुत्र मोहम्मद शदमान से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पुत्री डॉ. हेरा शहाब की शादी हुई है। 


इधर,सैयद फरहान ने एफआईआर में बताया है कि एक अगस्त की शाम वह अपनी जमीन पर मार्केट बनवा रहा था। इस बीच उसके चाचा इफ्तेखार खान, चाचा के पुत्र सैयद शदमान, चाचा के संबंधी सीवान प्रतापपुर के मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा, पताही नूनफरवा के राजू मिश्र, बेतिया मझौलिया के छठू महतो व रक्सौल के मुखतार मियां समेत करीब सौ लोग 35 से 40 गाड़ियों के साथ आये और उसके ऊपर कारबाइन से फायरिंग की। इस दौरान जेसीबी से मकान तोड़े गए। सभी लोग हथियार से लैस थे। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की।