ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका! दूसरे युवक से बात करती थी पत्नी, गुस्से में पति ने धारदार हथियार से किया हमला ; एक की मौत

SIWAN : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। अपराधी खुलेआम आम लोगों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं तो कहीं - कहीं तो न सिर्फ हमला कर रहे हैं बल्कि हत्या कर डाल रहे ह

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका! दूसरे युवक से बात करती थी पत्नी, गुस्से में पति ने धारदार हथियार से किया हमला ; एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। अपराधी खुलेआम आम लोगों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं तो कहीं - कहीं तो न सिर्फ हमला कर रहे हैं  बल्कि हत्या कर डाल रहे हैं। ऐसे में अब राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल उठना शुरू हो गया है। विपक्षी दलों के तरफ से यह आरोप लगना शुरू हो गया है कि - बिहार में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। जिसमें एक की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सिवान में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। दोनों युवक सोए हुए थे इसे दौरान उन पर हमला किया गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस हत्या के पीछे गांव के ही  एक शख्स पर हत्या का आरोप लगा है।  घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के धनौती थाना क्षेत्र के सरसा गांव निवासी जियाउल रहमान एक दोस्त के साथ अपने अर्ध निर्मित मकान के बाहर सोया हुआ था।  तभी पड़ोस के रहने वाले एक शख्स ने धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर फरार हो गया। 


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के भाई ने बताया कि गांव के ही एक युवक द्वारा मेरे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। मेरे भाई का दोस्त गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल आरोपी घर छोड़कर फरार है। आरोपी बेचू अंसारी की पत्नी एवं मेरे भाई जियाउल रहमान की बातचीत होती थी, जो बेचू अंसारी को नागवार गुजरती थी और उसने मेरे भाई की हत्या कर दी।