ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

नीतीश के कार्यक्रम से गायब रहीं जेडीयू की सांसद, JDU विधायक बोले- विरोधी हो गए हैं कविता सिंह के पति

SIWAN : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं. लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश क

नीतीश के कार्यक्रम से गायब रहीं जेडीयू की सांसद, JDU विधायक बोले- विरोधी हो गए हैं कविता सिंह के पति
First Bihar
4 मिनट

SIWAN :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं. लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की पार्टी में घमासान छिड़ गया है. सीएम के कार्यक्रम से गायब रहने को लेकर जेडीयू की सांसद कविता सिंह के ऊपर उनकी ही पार्टी के विधायक हमला बोल रहे हैं. कविता सिंह को सामने से चुनौती दी जा रही है.


जेडीयू के चर्चित विधायक श्यामबहादुर सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है. सिवान के दरौंदा में नीतीश के सामने ही कविता सिंह को ललकारने वाले श्यामबहादुर सिंह ने इसबार उन्हें चैलेंज कर दिया है. उन्होंने एलान किया कि अगली बार से वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे. अब वह सांसद का चुनाव लड़ेंगे. श्यामबहादुर सिंह ने कहा कि उन्होंने कविता सिंह को पार्टी से टिकट दिलवाया था लेकिन आज उनके पति अजय सिंह विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों का विरोध कर रहे हैं.


गुरूवार को नीतीश कुमार की जनसभा में ही उनकी पार्टी में छिड़ा घमासान नंगा हो कर सामने आया. सिवान के दरौंदा में नीतीश के सामने ही जेडीयू के विधायक श्याम बहादुर सिंह ने खुले मंच से पार्टी की सांसद कविता सिंह को ललकारा था. श्यामबहादुर ने कहा था कि "औकात है तो इस्तीफा देकर चुनाव लड़ लें, हम भी रिजाइन करके चुनाव लडेंगे. कविता सिंह की औकात पता चल जायेगी."


भाषण शुरू करते ही श्याम बहादुर सिंह बोले “अजय सिंह दागी रहले ह दागी. पितरपक्ष में बियाह भईल. हमर साहब(नीतीश कुमार) टिकट दीहलन. लेकिन एकरा बाद भी नइखे बुझात तक दुर्भाग्य बा. अजय सिंह बहुत हाथ-पैर मार रहल बाड़. मोदी जी के नाम रहे त हाड़ में हरदी लाग गइल मलकिनी के. आज चुनाव हो जाये त हम कह तानी सीना ठोंक के कि जै बजके जै मिनट पर ताहरा हिम्मत बा त रिजाइनेशन हम दे तानि, कविता जी दे देस और हमरा से लड ले. बुझा जाई औकात.”


बीच सभा में अपनी सांसद को औकात बता रहे विधायक का भाषण सुनकर भी नीतीश कुमार मुस्कुरा रहे थे. जाहिर है उन्हें श्याम बहादुर सिंह के भाषण के कोई एतराज नहीं था. सवाल ये है कि ये माजरा क्या है. दरअसल कविता सिंह सिवान से जेडीयू की सांसद हैं. उनके पति अजय सिंह हिस्ट्रीशीटर रह चुके हैं. पिछले चुनाव में अजय सिंह को जेडीयू ने दरौंदा से टिकट दिया था. लेकिन वे हार गये. इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला लिहाजा वे एनडीए का विरोध कर रहे हैं.


हालांकि अजय सिंह नीतीश कुमार की संरक्षण में ही अपनी मां और फिर पत्नी को विधायक और सांसद बनवाते रहे हैं. अजय सिंह की मां जगमातो देवी विधायक हुआ करती थीं. उनका आकस्मिक निधन हुआ तो उप चुनाव की स्थिति आ गयी. नीतीश कुमार ने अजय सिंह को कहा कि चूंकि उन पर दर्जनों केस है इसलिए वे उन्हें टिकट नहीं दे सकते. अजय सिंह अपने किसी संबंधी को टिकट दिलवा दें. 

टैग्स