ब्रेकिंग
Bihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातम

सिवान में उर्स मेला और कुश्ती दंगल में पहुंचे मुकेश सहनी, बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं ग्रामीण प्रतिभा

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सिवान के शाहगंज में उर्स मेला और कुश्ती दंगल में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देते हैं और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है।

बिहार न्यूज
पहलवानों का बढ़ाया हौसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज सिवान के जीबी नगर के शाहगंज गाँव पहुंचे और वहां आयोजित 18वाँ सालाना उर्स मेला एवं कुश्ती दंगल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जहां समाज में एकता लाते हैं, वहीं लोगों को जोड़ते हैं। 


इस आयोजन के लिए उन्होंने इस मेला के संयोजक डॉ. कैसर अली शाह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज समाज को जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो लोग अच्छे होते हैं, वे एकजुटता का काम करते हैं। 


वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने इस मौके पर कुश्ती दंगल में आए पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता से सामाजिक विकास होता है।


उन्होंने पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हैं और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं। ऐसे आयोजनों से गांवों में प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं। 


उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोगों का जीवन जीने का कोई न कोई मकसद होता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज सभी को अपने बच्चों की तालीम देने के लिए सजग होना होगा। जब बच्चे शिक्षित होंगे, तो दुनिया के किसी भी कोने में वे जाएंगे तो अपना झंडा गाड़ कर आएंगे।


इस मौके पर वीआईपी सिवान जिला अध्यक्ष निवास यादव, जिला प्रभारी परशुराम सहनी, जिला उपाध्यक्ष रेहान अली, छपरा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सहनी सहित महागठबंधन के कई नेता और समाजसेवी उपस्थित थे।

टैग्स