ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार : मोबाइल ब्लास्ट करने से महिला की मौत, चार्ज में लगाकर सोई हुई थी

SIWAN : बिहार के सीवान जिले में मोबाइल फटने से एक महिला की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ मृतका घर में अकेली थी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे हॉस्पिटल में

बिहार : मोबाइल ब्लास्ट करने से महिला की मौत, चार्ज में लगाकर सोई हुई थी
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सीवान जिले में मोबाइल फटने से एक महिला की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ मृतका घर में अकेली थी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


मामला सीवान के जामो थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अपने घर में अकेली सो रही थी. उसने मोबाइल को चार्ज होने के लिए लगाया था. कुछ देर में अचानक मोबाइल में आग लगी गई और मोबाइल फट गया. आग में झुलसने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई. तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. 

टैग्स