ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

घरवाले कर रहे थे शादी से इनकार, प्रेमी के साथ फुर्र हुई लड़की, कर दिया बड़ा कांड

SIWAN : इश्क की कोई जात - पात, आयु, धर्म मायने नहीं रखता है। मायने रखता है तो अपने प्रेम को मुकाम पर पहुंचना। इसको लेकर प्रेमी जोड़ा किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते हैं। वैसे तो

घरवाले कर रहे थे शादी से इनकार, प्रेमी के साथ फुर्र हुई लड़की, कर दिया बड़ा कांड
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

SIWAN : इश्क की कोई जात - पात, आयु, धर्म मायने नहीं रखता है। मायने रखता है तो अपने प्रेम को मुकाम पर पहुंचना। इसको लेकर प्रेमी जोड़ा किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते हैं। वैसे तो आपको यह लग रहा होगा ये फ़िल्मी लाइन हैं। लेकिन, हकीकत यह है कि अब कुछ इसी तरह का एक मामला बिहार के सिवान से निकल कर सामने आया है। 


दरअसल, बिहार के सीवान जिले से एक दिल- दहला देने वाली घटना निकल कर सामने आ रही है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने घर वालों को अपनी शादी के लिए ना माना पाने पर अपनी जान दे दी है। दोनों के शव को कोलकाता के बैरकपुर आगरा पाड़ा गांव के एक घर में पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


बताया जा रहा है कि, मृतक प्रेमी युवक सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के प्रभु भारती का पुत्र अजीत भारती है। वहीं उसकी प्रेमिका जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र की है। दोनों बीते 10 फरवरी को घर से झूठ बोल कर भाग गए थे। इस मामले में युवक की मां ने युवक के घर से लापता होने की शिकायत थाने में की थी। लेकिन पुलिस ने इस पर कोई मामला दर्ज नहीं किया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि, मृतक युवक स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था, वह पढ़ने लिखने में वह बहुत तेज था और 8 फरवरी को अपनी मां से परीक्षा देने जाने की बात का घर से निकला था। 


लेकिन वह अपनी प्रेमिका को लेकर कोलकाता चला गया था। यहां दोनों पश्चिम बंगाल के 24 परगना में बैरकपुर आगरा पाड़ा में जाकर गांव के ही एक युवक मकान में रहने लगे थे। मकान मालिक को दोनों ने अपना परिचय पति-पत्नी होने का दिया था। जिसके बाद वो वहीं रहने लगे थे। जबदेर शाम तक दोनों ने घर से बाहर नहीं निकला तो स्थानीय लोगों ने आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिस पर स्थानीय लोगों को संदेह होने लगा। जब स्थानीय लोगों ने घर के अंदर झांककर देखा तो दोनों का शव नजर आया। शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ भी इक्कठा हो गई थी। 


इधर, जब इस घटना  की जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्ठल पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर दोनों के शव को बाहर निकाला और मृतक के परिजनों सूचना दी। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अजीत भारती और अंजली कुमारी दोनों आपस में बेहद प्रेम करते थे। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने और मरने का वादा कर चुके थे।  वह शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिवार वालों ने शादी से इंकार कर दिया था। इसी कारण दोनों ने इस कड़ी कदम को उठाया और घर से भाग कर दोनों ने अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।