ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

चाय की तलब हुई तो ड्राइवर ने रोकी ट्रेन, सीवान से आई खबर की हर तरफ चर्चा

SIWAN : यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन खबर सौ फ़ीसदी सही है। एक ट्रेन ड्राइवर को चाय पीने की तलब हुई तो उसने ट्रेन को ट्रैक पर ही खड़ा कर दिया। पहले चाय ली और उस

चाय की तलब हुई तो ड्राइवर ने रोकी ट्रेन, सीवान से आई खबर की हर तरफ चर्चा
Editor
2 मिनट

SIWAN : यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन खबर सौ फ़ीसदी सही है। एक ट्रेन ड्राइवर को चाय पीने की तलब हुई तो उसने ट्रेन को ट्रैक पर ही खड़ा कर दिया। पहले चाय ली और उसके बाद ट्रेन आगे की तरफ बढ़ पाई मामला सीवान जिले से सामने आया है। शुक्रवार की सुबह 11123 डाउन झांसी यानि ग्वालियर मेल एक्सप्रेस के लोको पायलट ने 91 ए सिसवन रेलवे क्रासिंग पर चाय पीने के लिए ट्रेन रोक दी। 


ट्रेन का सहायक लोको पायलट क्रासिंग के पास बने दुकान से चाय लाया और इंजन में सवार हुआ तब ट्रेन आगे बढ़ाई गई। यह देख लोग भी हैरत में पड़ गए। वजह यह भी थी कि ट्रेन के गुजरने के कारण रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद था। इस मामले की शिकायत स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार ने वरीय अधिकारियों और स्टेशन डायरेक्टर छपरा से की है। झांसी यानि ग्वालियर मेल एक्सप्रेस सुबह तकरीबन साढ़े 5 बजे सीवान से खुली। लोको पायलट धीमी रफ्तार में ट्रेन को रेलवे क्रॉसिंग पर लाया और फिर ट्रेन को रोक दी। सहायक लोको पायलट दोनों हाथ में चाय का कप लिए हुए ट्रेन की इंजन पर गया पहले ड्राइवर को चाय दी। इसके बाद खुद इंजन पर सवार हुआ, उसके बाद ट्रेन खुली।


इस मामले में स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक सिसवन क्रॉसिंग के पास ट्रेन को रोकने और चाय लेने के मामले में वरीय अधिकारियों और स्टेशन डायरेक्टर छपरा के पास रिपोर्ट भेज दी गई है। भेजी गई रिपोर्ट में सबूत के तौर पर फोटो भी भेजी गई है। यह लोको पायलट की लापरवाही है।

टैग्स