ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

डांसर को बुलाकर ऑर्केस्ट्रा संचालक ने किया गंदा काम, जबरन खाते से पैसे भी निकाले

SIWAN : बिहार के सीवान से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक ऑर्केस्ट्रा संचालक ने ऊपर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया गया है।आर्केस्टा संचालक पर यह आरोप एक किन्नर ने लगाय

डांसर को बुलाकर ऑर्केस्ट्रा संचालक ने किया गंदा काम, जबरन खाते से पैसे भी निकाले
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार के सीवान से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक ऑर्केस्ट्रा संचालक ने ऊपर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया गया है।आर्केस्टा संचालक पर यह आरोप एक किन्नर ने लगाया है।  उसने कहा है कि, उसे प्रोग्राम करने के बहाने बुलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। इतना ही नहीं, इसके बैंक खाते से पैसे भी निकाल लिए गए हैं। 


बताया जा रहा है कि, यह मामला सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के नेरुआ बाजार का है। जहां पीड़िता की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय किन्नर के रूप में हुई है। इसने आरोप लगाया है कि, प्रोग्राम के बहाने शैलेश यादव ने उसे बुलाया और फिर उसके साथ गंदा काम किया। साथ ही अपने दांत से उसके शरीर के कई अंगों में काटा। इतना ही नहीं, ऑर्केस्ट्रा संचालक शैलेश यादव ने किन्नर के अकाउंट से 1.5 लाख रुपए मभी निकाल लिया। 


पीड़िता ने बताया कि, वह नेरूआ बाजार इलाके के पायल म्यूजिकल ग्रुप ऑर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती है। ऑर्केस्ट्रा संचालक शैलेश यादव उसे रुपए देकर ऑर्केस्ट्रा में डांस करवाता था। 2 दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान उसे डांस करने के लिए बुलाया गया। जब वह पहुंची तो ऑर्केस्ट्रा संचालक के द्वारा प्रोग्राम के बहाने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ यौन शोषण किया गया। इसके बाद उसका आधार नंबर लेकर गलत तरीके से अंगूठा लगाकर 1.5 लाख रुपए की निकासी उसके खाते से कर ली गई। इसके साथ ही इसने आर्केस्टा संचालक के ऊपर यह आरोप लगाया है कि, शैलेश यादव ऑर्केस्ट्रा संचालक के साथ-साथ लड़कियों से गलत धंधा भी करवाता है। इसने ऑर्केस्ट्रा संचालक पर नाबालिग लड़कियों को रखकर डांस करवाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।


इधर, इस मामले में महाराजगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित ऑर्केस्ट्रा संचालक अभी फरार है। मामले की जांच करने के बाद आरोपी पर कठोर कार्रवाई होगी।