ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : सोए हुए शख्स को पुलिस जीप ने कुचला, अस्पताल में छोड़कर भागे पुलिसकर्मी

SIWAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान पर नहीं जाती हो। इस

बिहार : सोए हुए शख्स को पुलिस जीप ने कुचला, अस्पताल में छोड़कर भागे पुलिसकर्मी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान पर नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक पुलिस जीप ने सोए हुए  शख्स को कुचल डाला है। उसके बाद पुलिसकर्मी इस युवक हो अस्पताल में छोड़कर भाग गए है पुलिसकर्मी। 


मिली जानकारी के अनुसार, सिवान में पुलिस जीप ने एक शख्स को सोए हुए अवस्था में कुचल दिया। घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल हो जिसे अस्पताल में छोड़कर पुलिस मौके से भाग निकली। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हुसैनगंज पुलिस की टीम गश्ती पर निकली थी, तभी छोटकी बधौनी गांव के पास एक सोए हुए शख्स को पुलिस की जीप ने कुचल दिया। घायल शख्स की पहचान छोटकी बधौनी गांव निवासी सुदर्शन बिन के रूप में हुई है। 


वहीं, इस घटना की सुचना मिलते ही आस - पड़ोस के कई समाजसेवी अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद उनलोगों ने बताया कि पुलिस जीप घायल अवस्था में शख्स को अस्पताल में छोड़ कर भाग गई है। जिसके बाद से उन्होंने पीड़ित का इलाज कराया है। सुदर्शन बिन का पैर फ्रैक्चर हो गया है और उसे डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। 


उधर, इस पूरे मामले पर जब थाना प्रभारी विजय यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अनिल बाबू दरोगा गश्ती दल लेकर निकले हुए थे। तभी एक शख्स के पैर पर पुलिस जीप चढ़ गई है। वह शख्स बोरा ओढ़ कर सड़क किनारे सोया हुआ था, बोरे की वजह से चालक को समझ नहीं आया और वाहन उस शख्स पर चढ़ गया। जब वो चिल्लाया तो उसे पुलिस वालों ने उठाकर अस्पताल भर्ती कराया है।