ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Bihar News: बिहार के इस जिले में निशुल्क स्मार्ट डिजिटल लाइब्रेरी शुरू, स्थानीय छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत

Bihar News: सिवान के महादेवा रोड पर जिला नियोजन कार्यालय में मुफ्त स्मार्ट डिजिटल लाइब्रेरी शुरू। AC, कंप्यूटर, इंटरनेट, किताबें सब फ्री में उपलब्ध। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ले सकते हैं लाभ..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सिवान जिले में अब छात्रों को बीपीएससी, एसएससी, रेलवे या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में पहले से कहीं ज्यादा आसानी होगी और अच्छी बात यह है कि इसके कोई अतिरिक्त पैसे भी नहीं देने होंगे। यहां जिला नियोजन कार्यालय परिसर में एक आधुनिक और पूरी तरह से मुफ़्त स्मार्ट डिजिटल लाइब्रेरी शुरू कर दी गई है। पहले जहाँ गरीब छात्र-छात्राएं 400-500 रुपये मासिक देकर प्राइवेट लाइब्रेरी में पढ़ने को मजबूर थे, वहीं अब सरकारी सुविधा में AC, आरामदायक कुर्सी-टेबल, विषयवार किताबें, अखबार, मैगज़ीन, हाई-स्पीड इंटरनेट और कंप्यूटर इन सभी को बिल्कुल फ्री में मिल रहे हैं।


जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुराने कार्यालय भवन को पूरी तरह रेनोवेट कर इसे लाइब्रेरी में तब्दील किया गया है। सहायक निदेशक नियोजन भरत जी राम ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लाइब्रेरी खुली रहती है। पंजीकरण भी मुफ्त है, बस कार्यालय में नाम लिखवाना होता है। ऑनलाइन फॉर्म भरने से लेकर प्रिंटआउट तक सब फ्री में ही हो जाता है।


इस लाइब्रेरी में पहुँचे विद्यार्थियों की खुशी देखते ही बनती है। बीपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा ने बताया कि प्राइवेट लाइब्रेरी में 4-5 घंटे से ज्यादा नहीं बैठने देते थे, यहाँ पूरा दिन पढ़ सकते हैं। अन्य छात्रों ने कहा हमारा पैसा बच रहा है, माहौल शांत है और स्टाफ भी मदद करता है। अब लगता है हमारा सपना सच हो जाएगा।


जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है। जिला प्रशासन की इस पहल से सिवान को शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम मिल गया है। अगर आप भी सिवान या आसपास के हैं तो महादेवा रोड स्थित जिला नियोजन कार्यालय जरूर पहुँचिए और सुविधा का लाभ उठाइए।