ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: ASI हत्याकांड में 2 महिला समेत 7 गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण

Bihar News: सिवान में ASI अनिरुद्ध कुमार की हत्या का हुआ खुलासा। नर्तकी से प्रेम के चलते गई जान। सात गिरफ्तार, दो महिलाएँ भी शामिल। SIT ने 48 घंटे में सुलझाया केस..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: सिवान में ASI अनिरुद्ध  कुमार  की हत्याकांड का सिवान पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल 2 महिला सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नर्तकी से प्रेम के कारण गई थी ASI की जान। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व रात्री में दरौंदा थाना में पदस्थापित दारोगा अनिरूद्ध कुमार को कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी।


जिसको लेकर एसपी मनोज तिवारी द्वारा कांड का त्वरित अनुसंधान एवं उद्भदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।अनुसंधान के क्रम में गठित SIT टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।


पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार सभी अभियुक्तों द्वारा कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है। जाँच के क्रम में ज्ञात हुआ कि दरौंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसॉव नवकाटोला अवस्थित पिन्टु कुमार, पिता-सुदामा प्रसाद सा० -कोथुवा सारणपुर, थाना-दरौंदा, जिला सिवान के मकान में बाहर से आकर कुछ नर्तकी लोग आवासन करती थी। उक्त नर्तकियों की टीम में काम करने वाली एक महिला नर्तकी के पति इमरान अंसारी ने अपनी पत्नी को एएसआई अनिरूद्ध कुमार से मोबाईल पर मैसेज एवं बातचीत करते हुए देख लिया था, जिस कारण बीते दीपावली के दिन नर्तकी पति इमरान अंसारी, सहयोगी राहुल कुमार और एएसआई अनिरूद्ध कुमार के बीच बकझक हुई थी।


जिसके बाद नर्तकी के पति इमरान अंसारी एवं राहुल कुमार अपने अन्य सहयोगियो के साथ मिलकर एक साजिश के तहत एएसआई अनिरूद्ध कुमार को प्रोग्राम देखने के बहाने बुलाकर ग्राम सिरसॉव में स्थित अरहड़ के खेत में ले जाकर धारदार हथियार से इनकी बेरहमी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी।


सिवान पुलिस का कहना है कि ऐसे जघन्य अपराध में संलिप्त किसी भी अपराधी को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं इमरान अंसारी, पिता मकसूदअली अंसारी, सा० नेपालगंज, थाना-ओला फरारी, जिला-बॉकी, नेपाल।


राहुल कुमार यादव, पिता-पशुपति यादव, साकिन-पिपरा, थाना-दरौंदा, जिला-सिवान। रंजन कुमार श्रीवास्तव, पिता-मुन्ना लाल दास, साकिन-इनौली, थाना-महाराजगंज, जिला-सिवान। संदीप सिंह, पिता वशिष्ट नारायण सिंह, साकिन-पसनौली सागर, थाना-महाराजगंज, जिला-सिवान। समीर इद्रीशी, पिता-महमुद इद्रीशी, सा०-नेपालगंज बाके, थाना-बोड़ा फरारी, जिला-बाके, नेपाल।


रिपोर्टर: मनोज कुमार