ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने बेटी मीरा का किया कन्यादान, बिटिया की शादी के बाद बोले मंगल पांडेय..जीवन में यह पल था सबसे खास

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सीवान में बेटी मीरा कुमारी का अपनी पत्नी संग कन्यादान किया। शादी में मंत्री अशोक चौधरी, विधायक, DM भी मौजूद रहे, मंत्री ने कहा कि हमारी बिटिया मीरा का कन्यादान करके मन को बहुत सुख मिल रहा है।

Bihar
बेटी का कन्यादान
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अपनी पत्नी के साथ बिटिया मीरा का कन्यादान किया। सीवान में धूमधाम के साथ मीरा की शादी रितेश से हुई। शादी में मंत्री अशोक चौधरी, जनक चमार, स्थानीय विधायक, डीएम सहित बीजेपी के कई नेता शामिल हुए। शादी में शामिल होकर तमाम लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। 


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दलित परिवार की बेटी का कन्यादान किया। सिवान जिले के अंदर प्रखंड के पतार गांव के रहने वाले वीरेंद्र राम की बेटी मीरा कुमारी की शादी रितेश राम से हुई। इस शादी समारोह में मंत्री मंगल पांडेय अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। दोनों पति-पत्नी ने मिलकर वीरेंद्र राम की बेटी का कन्यादान किया। इस शादी समारोह में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और जनक चमार सहित स्थानीय विधायक भी शामिल हुए और सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। सीवान के डीएम भी इस शादी समारोह में मौजूद थे।


 इस विवाह समारोह का आयोजन भाजपा प्रवक्ता मनोज राम ने किया। मनोज राम ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह से इस शादी के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे थे और उन्होंने दरौली की स्थानीय विधायक सत्यदेव राम पर यह आरोप लगाया कि वो इस कार्यक्रम को रोकना चाहते थे और दलित बस्ती में जाकर लोगों से कह रहे थे कि इस कार्यक्रम में ना जाएं। यहां के लोगों ने उनकी बातों को दरकिनार कर एक दलित की बेटी की शादी में शामिल हुए और इस नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर खुशी-खुशी विदा किया। इस शादी की चर्चा अब इलाके में खूब हो रही है। 


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि वीरेंद्र राम की बिटिया मीरा कुमारी की शादी में शामिल होने का मौका मिला। मैं अपनी पत्नी के साथ यहां आया हूं। मीरा का कन्या दान हम अपनी पत्नी के साथ आज किये हैं। जीवन में कन्यादान का बड़ा महत्व होता है। भगवान ने मुझे बेटी नहीं दी है। मेरे मन में यह एक हमेशा चलता रहता था कि मनुष्य को बिटिया का कन्यादान जरूर करना चाहिए। मुझे इस बात की खुशी है कि वीरेंद्र राम ने मुझे और मेरी पत्नी को अपनी बेटी मीरा का कन्यादान करने का मौका दिया। हमारी बिटिया मीरा कुमारी का कन्यादान करके मन को बहुत सुख मिल रहा है। अब इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। 

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने बेटी मीरा का किया कन्यादान, बिटिया की शादी के बाद बोले मंगल पांडेय..जीवन में यह पल था सबसे खास

 सीवान से फैयाज अली की रिपोर्ट