ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में थाने से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े 50 लाख की लूट, बोरा भर कर गहने ले गये लुटेरे: पुलिस शायद शराब पकड़ रही थी

SIWAN: बिहार में शराब पकड़ने में लगी पुलिस के नाकों तले लुटेरों ने फिर से हैरतअंगेज घटना को अंजाम दिया है. थाने से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर हथियारबंद अपराधियों ने एक गहने की दुकान को ल

बिहार में थाने से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े 50 लाख की लूट, बोरा भर कर गहने ले गये लुटेरे: पुलिस शायद शराब पकड़ रही थी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SIWAN: बिहार में शराब पकड़ने में लगी  पुलिस के नाकों तले लुटेरों ने फिर से हैरतअंगेज घटना को अंजाम दिया है. थाने से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर हथियारबंद अपराधियों ने एक गहने की दुकान  को लूट लिया. हथियार लहराते हुए अपराधी सोने-चांदी की दुकान में घुसे और फिर 50 लाख रूपये के गहने जेवरात लूट लिये. बाइक पर आये अपराधी बोरे में भरकर गहने जेवरात ले गये.


कांप गया सीवान का रघुनाथपुर बाजार

शुक्रवार को ये घटना दिनदहाड़े लगभग तीन बजे हुई. रघुनाथपुर बाजार में थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अवस्थित है ज्योति अलंकार ज्वेलर्स. ये उस बाजार का सबसे प्रमुख आभूषण दुकान है. दिन के तीन बजे 6 लुटेरे तीन बाइक पर सवार होकर आभूषण दुकान में घुसे. सब के हाथ में पिस्तौल था. लुटेरों ने दुकान में घुसते ही दुकानदार औऱ कर्मचारियों को पिस्तौल की नोंक पर अपने कब्जे में ले लिया. फिर लूट की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया.


बिहार में थाने से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े 50 लाख की लूट, बोरा भर कर गहने ले गये लुटेरे: पुलिस शायद शराब पकड़ रही थी


बोरे में भरकर ले गये सामान

लुटेरों ने दुकान में रखे हर गहने को समेट लिया. ले जाने का कोई दूसरा तरीका नहीं मिला तो एक बोरे में सारे गहनों को भर लिया. फिर हथियार लहराते हुए दुकान से बाहर निकले. बाइक स्टार्ट की और बड़े आराम से वहां से निकल गये. लूट की घटना को अंजाम देकर भागते समय भी वे पिस्तौल लहराते जा रहे थे. लिहाजा आस-पास के लोग उनके करीब नहीं आ सके. वहीं, 100 मीटर की दूरी पर अवस्थित थाने की पुलिस का कहीं कोई अता पता नहीं था. 


लुटेरों का वीडियो भी सामने आया

इस घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों का वीडियो भी सामने आया है. जब वे दुकान से निकल कर भाग रहे थे तो किसी ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया. उसमें साफ दिख रहा है कि एक बाइक पर दो लुटेरे बोरा रखकर बैठे हैं, जिसमें दुकान का गहना भरा गया था. लुटेरों का ऑडियो भी है जिसमें वे आपस में भोजपुरी भाषा में ही बात कर रहे हैं. उनकी भाषा से लग रहा है कि वे आस पास के ही रहने वाले हैं. वीडियो में एक लुटेरे का चेहरा भी दिख रहा है.


सीवान में ताबडतोड़ लूट

सीवान में ताबड़तोड़ लूट और डकैती की घटनायें हो रही है. कल रात ही खुद को पुलिसवाले बताकर लुटेरे एक घर में घुसे और कहा कि वे शराब की चेकिंग करने आये हैं. लुटेरों ने वहां से 9 लाख की डकैती की. उससे पहले सीवान नगर थाना क्षेत्र में भीषण डकैती हुई थी. लेकिन पुलिस शायद शराब पकड़ने में लगी है. लिहाजा लुटेरों को पकड़े भी तो कौन.



टैग्स