ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

बिहार में रफ्तार का कहर : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत

SIWAN : सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में बोले

बिहार में रफ्तार का कहर : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में बोलेरो सवार एक अन्य महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई है। घटना मैरवा के बभनौली गांव की है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।


बताया जा रहा है कि मैरवा के बभनौली गांव के पास गुरुवार की सुबह एक अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो सवार सास और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार सभी लोग इलाज कराने के लिए देवरिया जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। बोलेरो सवार सभी लोग मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के रहने वाले बताए जाते हैं, जो इलाज कराने के लिए देवरिया जा रहे थे।

टैग्स