ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में एटीएम काटकर 20 लाख से अधिक रूपए ले उड़े चोर, इलाके में मचा हड़कंप

SIWAN : बड़ी खबर बिहार के सिवान जिले से आ रही है जहां एक एटीएम को काटकर 20 लाख से भी अधिक रुपए चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. हालांकि चोरी गई रकम का आधिकारिक आंकड़ा अभी नहीं म

बिहार में एटीएम काटकर 20 लाख से अधिक रूपए ले उड़े चोर, इलाके में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : बड़ी खबर बिहार के सिवान जिले से आ रही है जहां एक एटीएम को काटकर 20 लाख से भी अधिक रुपए चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. हालांकि चोरी गई रकम का आधिकारिक आंकड़ा अभी नहीं मिल पाया है. बैंक से रिकार्ड का मिलान करने के बाद पता चल सकेगा कि चोरों के हाथ वास्‍तव में कितनी रकम लगी है. यह घटना जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र स्थित एसएच 73 पर पोस्ट आफिस  के सामने स्थित इंडिया वन एटीएम में हुई. बताया जा रहा है कि एटीएम में कल शाम को ही कैश डाला गया था. बीती रात इस एटीएम को काट कर चोरों ने इसे पूरी तरह खाली कर दिया है.


मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बारे में आज सुबह लोगों को पता चल है. सड़क किनारे से गुजर रहे लोगों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे जीबी नगर थाना के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने जांच पड़ताल की. उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना पर पहुंचे इंडिया वन एटीएम के एक कर्मी ने जानकारी दी कि कल यानी शनिवार को ही एटीएम के चेस्ट में 21 लाख रुपये डाले गए थे. रुपयों की निकासी नहीं हुई थी. हालांकि कितने रुपयों की चोरी की गई है, इसकी पुष्ट जानकरी पटना से एटीएम का मेंटेनेंस कार्य देखने वाले कर्मी जब आएंगे, तभी स्पष्ट हो पाएगा. चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

टैग्स