ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार : घर के बाहर बैठे लोगों को पिकअप वैन ने कुचला, दो की मौत; ग्रामीणों ने ड्राईवर को पकड़ा

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़

बिहार : घर के बाहर बैठे लोगों को पिकअप वैन ने कुचला, दो की मौत; ग्रामीणों ने ड्राईवर को पकड़ा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीवान जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। यह घटना रघुनाथपुर थाना इलाके के नेवारी गांव का बताया जा रहा है। 


दरअसल, सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना इलाके के नेवारी गांव में घर के बाहर बैठे चार लोगों को बेकाबू पिकअप वैन ने कुचल दिया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद पिकअप वैन के ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था, इसलिए नियंत्रण खो दिया।


बताया जा रहा है कि, नेवारी गांव में मुख्य सड़क किनारे स्थित एक घर के बाहर चौकी पर कुछ लोग बैठे हुए थे। तभी एक पिकअप वैन आई और बेकाबू होकर घर में घुस गई। जिसके बाद वहां बैठे रामायण मांझी, उनकी पत्नी चंद्रावती देवी, मां रोझिना देवी और पड़ोस की एक महिला पंचरत्नी देवी इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उनका स्थानीय रेफर अस्पताल में इलाज चल रहा है।


इधर, इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद लोगों ने वैन के ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने ड्राइवर को उसे सौंप दिया। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।