ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : महावीरी मेले में टावर झूला का पिलर टूटा,10 लोग घायल, SHO ने दी अजीब दलील

SIWAN : बिहार के सिवान से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही थी। यहां गोरेया कोठी प्रखंड अंतर्गत जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सानी बसंतपुर में महावीरी मेला का अयोजन हुआ

बिहार : महावीरी मेले में टावर झूला का पिलर टूटा,10 लोग घायल, SHO ने दी अजीब दलील
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सिवान से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही थी। यहां गोरेया कोठी प्रखंड अंतर्गत जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सानी बसंतपुर में महावीरी मेला का अयोजन हुआ था। इस मेले में टावर झूला भी लगाया गया था। जिस पर लोग झूले का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान झूले का बेस पिलर टूट गया। जिसके कारण झूला दाहिने तरफ झुक गया। 


वहीं, हादसे के दौरान झूले पर लगभग 30 लोग सवार थे। जिन्हें  झूला के कर्मियों ने तुरंत झूले में बैठे सभी लोगों को नीचे उतारा। इस हादसे में लगभग 10 लोगों को हल्की चोटें भी आई है। जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 

इस घटना को लेकर थाना प्रभारी अखिलेश प्रसाद ने बताया की झूला का बेस पिलर का नट ढीला हो गया था जिसके कारण झूला एक तरफ झुक गया। जांच की जा रही है कि झूला संचालक मानक को ध्यान में रखते हुए झूला की ऊंचाई व अन्य मानक के अनुरूप रखे हैं या नहीं। अगर झूला संचालक दोषी पाया जाता है तो उसके ऊपर कारवाई की जाएगी।


उधर, अंचलाधिकारी ने बताया कि किसी भी मेले में झूला आदि के लिए एक मानक निर्धारित है। जिसमें उसकी ऊंचाई झूले की स्पीड आदि निर्धारित की गई है। अगर झूला संचालक दोषी पाया जाता है तो उसके ऊपर कारवाई की जाएगी। फिलहाल सभी बिंदु कि जांच की जा रही है। जांच करने के बाद ही इस मामले में कुछ भी कहना उचित होगा।