ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

आतंकी कनेक्शन में सीवान के 4 संदिग्ध युवकों का आया नाम, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से था कनेक्शन

SIWAN: बिहार में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच सीवान के चार युवकों का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि इन चारों का आतंकी कनेक्शन है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य को

आतंकी कनेक्शन में सीवान के 4 संदिग्ध युवकों का आया नाम, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से था कनेक्शन
First Bihar
2 मिनट

SIWAN: बिहार में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच सीवान के चार युवकों का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि इन चारों का आतंकी कनेक्शन है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य को लेटर लिखा है, जिसमें बताया गया है कि ये सभी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-मुस्तफा के लिए काम करते थे। इन सभी की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए 5 दिनों का समय दिया गया है। 


सीवान SP शैलेश कुमार सिन्हा ने मंगलवार को संबंधित थानेदार से इन चारों आरोपियों का जल्द से जल्द साक्ष्य जुटाकर रिपोर्ट मांगा है। जानकारी के मुताबिक़, 25 जुलाई को ही NIA की टीम सीवान मंडल कारा में बंद बसंतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले याकूब खान को कोर्ट में पेशी के बाद उसे अपने साथ लेकर गई थी। NIA की टीम इन चारों से आतंकी कनेक्शन का बड़ा खुलासा करवा सकती है। 


वहीं, लेटर में यह भी बताया गया है कि चारों संदिग्ध युवक पर अलग-अलग थानों में पहले से ही कई केस दर्ज हैं। चारों संदिग्ध अलग-अलग थाणे के रहने वाले हैं। इसमें एक महाराजगंज थाना, दूसरा पचरुखी थाना का, तीसरा बसंतपुर थाना, जबकि चौथा बड़हरिया थाना इलाके का रहने वाला है। फिलहाल इन चारों आरोपियों का नाम गुप्त रखा गया है ताकि सुरक्षा और शांति व्यवस्था कायम रहे। 

टैग्स