ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Bihar News: बिहार के बालिका गृह से 13 लड़कियां फरार, आधी रात को दीवार फांदकर भागीं; मच गया हड़कंप

Bihar News: सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड के भैंसाखाल स्थित वृहद आश्रय गृह से अंधेरे का फायदा उठाकर 13 बालिकाओं के फरार होने का मामला सामने आया है। ये बालिकाएं लगभग 3

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड के भैंसाखाल स्थित वृहद आश्रय गृह से अंधेरे का फायदा उठाकर 13 बालिकाओं के फरार होने का मामला सामने आया है। ये बालिकाएं लगभग 30 फुट ऊंची दीवार को फांद कर भागी हैं। वार्डन रिंकू झा ने इस मामले में जीरादेई थाने में सनहा दर्ज कराया है।


थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने कहा कि वार्डन द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है, और जल्द ही सफलता मिल जाएगी।सूत्रों के अनुसार, 19 मार्च को रात के लगभग एक बजे आश्रय गृह में रह रहीं 13 बालिकाएं फरार हो गईं। लड़कियों के फरार होने की खबर मिलते ही जिले के दो वरीय अधिकारियों ने आनन-फानन में आश्रय गृह पहुंचकर मामले की जांच की। 


इन अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को सौंप दी है। वृहद आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बावजूद सुरक्षा को और पुख्ता किया गया है। जिला प्रशासन ने आश्रय गृह की देखभाल के लिए एक सेक्शन फोर्स की तैनाती की है, और बालिकाओं की खोजबीन के लिए स्थानीय पुलिस भी लगी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।