ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : दो बच्चों बाप कर रहा था दूसरी शादी, पहली बीवी पहुंची तो हुआ बवाल

सीवान : बिहार के सीवान से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है. दो बच्चों के पिता को चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने की तैयारी भारी पड़ गई. पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने की तैयारी करने

बिहार : दो बच्चों बाप कर रहा था दूसरी शादी, पहली बीवी पहुंची तो हुआ बवाल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

सीवान : बिहार के सीवान से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है. दो बच्चों के पिता को चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने की तैयारी भारी पड़ गई. पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने की तैयारी करने वाले युवक की सारी हसरते धरी की धरी रह गई और पहली बीवी की एंट्री ने सारा खेल बिगाड़ दिया. यहाँ दो बच्‍चों का पिता दूसरी शादी करने जा रहा था. ख़ास बात तो यह है कि लड़की वालों को इस बात के बारे में कुछ भी पता नहीं था. इसका पता चलने पर पत्‍नी ने न केवल भंडाफोड़ कर दिया बल्कि पति की दूसरी शादी होने भी नहीं दी. मामला सिवान जिले के नगर पंचायत हसनपुरा का है. मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक मैरेज हॉल में शादी चल रही थी. उसी वक्‍त पर पत्‍नी पुलिस को लेकर पहुंंच गई. फिर तो शादी समारोह में हंगामा मच गया. इसको लेकर लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया.


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर पंचायत हसनपुरा के एक मैरेज हाल में एक शादी समारोह चल रहा था. वर पक्ष कोपा तथा वधू पक्ष असांव के एक गांव के रहने वाले थे. शादी की रस्‍म चल रही थी कि एक महिला पुलिस के साथ पहुंच गई. महिला को देखकर लड़की वाले चौंक गए तो वहीं दूल्‍हे के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी. महिला ने बताया कि वह उसकी पत्‍नी है और उसके दो बच्‍चे भी हैं. इसके बाद तो वधू पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए. कहासुनी हो गई. 


लड़की वालों का कहना था कि धोखे में रखकर यह शादी की जा रही थी. लेकिन भगवान की कृपा से समय रहते सबकुछ पता चल गया और उनकी लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई. वहीं दुल्हन को जब पता चला कि उसका होने वाला पति शादीशुदा है तो उसने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद देर रात दोनेां पक्ष अपने-अपने घर लौट गए.

टैग्स