ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

सीवान: मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, प्राइवेट क्लिनिक में जमकर की तोड़फोड़

SIWAN: बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने प्राइवेट क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट

सीवान: मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, प्राइवेट क्लिनिक में जमकर की तोड़फोड़
Santosh Singh
2 मिनट

SIWAN: बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने प्राइवेट क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गयी। घटना महादेवा के पकड़ी मोड़ के पास की है। क्लिनिक के डॉक्टर ने बताया कि 20 अप्रैल को एक मरीज भर्ती हुआ था जिसका ऑक्सीजन लेवल कम होने की सूचना परिजनों को दे दी गयी थी और आज मरीज की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ किया और हंगामा मचाया। यही नहीं परिजनों ने अस्पातल के स्टाफ की भी पिटाई कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही घटना के विरोध में डॉक्टर संघ ने 24 घंटे मे दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर शनिवार से सभी प्राइवेट डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।