ब्रेकिंग
जिस दिन घर में बेटी ने लिया जन्म, उसी दिन चमकी किस्मत... 200 रुपये की लॉटरी से गरीब परिवार बना डेढ़ करोड़ का मालिक✦‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’, आरा में दो सगे भाइयों की हत्या पर बोले सीएम सम्राट चौधरी; मुआवजे का किया एलान✦Bihar News : PM मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ा ऐलान! 21 नवंबर को खुलेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल, जानिए क्या बदलेगा?✦BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦जिस दिन घर में बेटी ने लिया जन्म, उसी दिन चमकी किस्मत... 200 रुपये की लॉटरी से गरीब परिवार बना डेढ़ करोड़ का मालिक✦‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’, आरा में दो सगे भाइयों की हत्या पर बोले सीएम सम्राट चौधरी; मुआवजे का किया एलान✦Bihar News : PM मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ा ऐलान! 21 नवंबर को खुलेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल, जानिए क्या बदलेगा?✦BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल

दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत, बहन की शादी से पहले घर में पसरा मातम

Bihar Road Accident: बिहार के सीवान में दिवाली की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुलापुर गांव के पास हुआ।

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार में दिवाली की खुशियों के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को मातम में डुबो दिया। सीवान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुलापुर गांव के पास रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।




मृतकों की पहचान रसूलपुर गांव निवासी मुकेश महतो, गोलू कुमार और गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सनाह मठिया निवासी सनीष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुकेश और गोलू अपने दोस्त अभिषेक के साथ सीवान से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान झुलापुर गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर सनीष और उसका एक परिचित सवार था।




टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोलू समेत तीन घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान गोलू ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज जारी है। इस हादसे ने सनीष के परिवार की खुशियों को भी छीन लिया। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में 19 नवंबर को तिलक समारोह और 21 नवंबर को उसकी बहन की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। शादी की खुशियों के बीच सनीष की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।




हादसे में घायल के परिजनों ने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने के बाद समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने एंबुलेंस के लिए 102 नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लग सकी। काफी इंतजार के बाद एंबुलेंस अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक अस्पताल परिसर में ही गोलू की मौत हो गई। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता