ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

विधायक अबू दुजाना ने रघुवंश बाबू के निधन पर जताया शोक, दो मिनट तक मौन रहकर दी श्रद्धांजलि

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले के सुरसंड विधानसभा के राजद विधायक अबू दुजाना ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है. साथ ही द

विधायक अबू दुजाना ने रघुवंश बाबू के निधन पर जताया शोक, दो मिनट तक मौन रहकर दी श्रद्धांजलि
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले के सुरसंड विधानसभा के राजद विधायक अबू दुजाना ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है. साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. 


उन्होंने कहा कि रघुवंश बाबू का निधन भारतीय राजनीति में अपूरणीय क्षति है. उनकी रिक्ति को भर पाना असंभव ही नहीं नामुमकिन है. राजद विधायक अबू दुजाना ने मौला नगर स्थित अपने आवास पर इस शोक सभा का आयोजन किया और 2 मिनट तक मौन रहते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.


इस दौरान राजद के कई समर्थक विधायक अबू दुजाना के साथ मौजूद थे. विधायक ने कहा कि ऐसे समाजवादी नेता देश को अब दोबारा कभी नसीब नहीं होंगे. जमीन से जुड़े रहने के साथ-साथ वह अपनी बातों को बड़े प्रखर तरीके से संसद में रखते थे. उनका निधन सिर्फ बिहार ही नहीं राष्ट्रीय जनता दल तथा पूरे भारत के लिए एक शोक की खबर है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता