ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

इस कार्यशाला में शामिल होगी मुखिया रितु जायसवाल

SITAMADHI: इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड सोशल ट्रांसफॉर्मेशन GPDP (ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान) इन इंडो गैंगेटिक प्लान स्टेट्स विषय पर आयोजित कार्यशाला के लिए सिंहवाहिनी पंचाय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SITAMADHI: इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड सोशल ट्रांसफॉर्मेशन  GPDP (ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान) इन इंडो गैंगेटिक प्लान स्टेट्स विषय पर आयोजित कार्यशाला के लिए सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल बिहार सरकार के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ लखनऊ जाएंगी.

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के महानिदेशक डब्ल्यूआर रेड्डी के द्वारा प्रधान सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार, मध्यप्रदेश, बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा को पत्र लिख कर उक्त विषय पर 24 एवं 25 सितंबर को लखनऊ में NIRDPR एवं पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले कार्यशाला के लिए इन राज्यों से प्रतिनिधि मंडल भेजने को कहा गया है.

बिहार सरकार के निदेशक चंद्रशेखर सिंह के द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार 11 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है. 11 सदस्यीय कमिटी में सीतामढ़ी जिले से दो नाम है. पहला सिंहवाहिनी की मुखिया रितु जायसवाल और दूसरा जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रभात भूषण का है. बिहार से जिन दो जनप्रतिनिधियों का चुनाव इस महत्वपूर्ण कार्यशाला के लिए किया गया है उनमें जहानाबाद के धरनई पंचायत के मुखिया अजय यादव का नाम भी शामिल है. अभी हाल में ही भारत सरकार के प्रतिष्ठित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2019 के लिए इन दोनों पंचायतों को चुना गया है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता