ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

'तुझ में ही रब दिखता है ...,' बहनोई के इश्क के जाल में फंस BDO पति को छोड़ फरार हुई वाइफ; जानिए क्या है पूरा मामला

SITAMADHI : जब इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसके लिए कुछ भी गलत या सही नहीं होता और न ही उसके नजर में कोई पद या उससे जुड़ें इंसान से जुड़ा खुद का रिश्ता का कोई विशेष महत्व

'तुझ में ही रब दिखता है ...,' बहनोई के इश्क के जाल में फंस BDO पति को छोड़ फरार हुई वाइफ; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : जब इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसके लिए कुछ भी गलत या सही नहीं होता और न ही उसके नजर में कोई पद या उससे जुड़ें इंसान से जुड़ा खुद का रिश्ता का कोई विशेष महत्व नहीं नजर आता है। उसे बस अपने प्रेमी के चेहरे में भी सारा संसार नजर आता है और उसके लिए वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। हद तो तब हो जाता है जब इश्क में पड़े प्रेमी जोड़े कानून को भी अपने हाथ में लेने से गुरेज नहीं करते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आया है, जहां एक BDO की पत्नी अपने बहनोई के प्रेम में पड़ पति को छोड़कर फरार हो गई। 


दरअसल, सीतामढ़ी के एक  बीडीओ नानपुर थाने में आवेदन देकर बताया है कि- उनकी  पत्नी अपने बहनोई के साथ भाग गई है। अब इस शिकायत के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला आज से तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पति और परिजनों के समझाने के बाद भी पत्नी नहीं मानी और अपने प्रेमी बहनोई के साथ फरार हो गई। 


बताया जा रहा है कि, बीडीओ पांच अगस्त की शाम करीब सात बजे प्रखंड कार्यालय से वो आवास पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पत्नी का बहनोई मो. निजाम उनके घर पर मौजूद है। कुछ देर बात करने के बाद उनकी पत्नी ने उनसे कहा कि  कि वह अपने बहनोई के साथ जाना चाहती है। पत्नी की बात सुनकर बीडीओ ने उसे काफी समझाया। इतना ही नहीं परिवार के सभी सदस्यों ने समझाया, लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं हुई। 


वहीं, थाने में दर्ज प्राथमिकी में बीडीओ ने पुलिस को बताया है कि, उन्होंने अपंनी पत्नी को उसके बहनोई के साथ बाहर जाने से जबमना किया तो पत्नी आग बबूला हो गई। इसके बाद वो गाली - गौलोज करने लगी। इतना ही नहीं पत्नी का बहनोई भी गाली देना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ने मिलकर बीडीओ  के साथ मारपीट भी की। हालांकि, गनीमत यह रही कि पिटाई के दौरान बीडीओ के दो भाई घर पर ही मौजूद थे और इन दोनों ने मारपीट के दौरान बचाव किया। 


बीडीओ ने अपने आवेदन में यह भी बताया है कि, उनकी पत्नी जाते-जाते घर से कीमती आभूषण भी ले गई है। जिसकी कीमत करीब छह लाख रुपये है। इतना ही नहीं उनकी पत्नी बहनोई  के साथ फरार होने के दौरान  बीडीओ को दहेज अधिनियम एवं प्रताड़ना के मामले में मुकदमा कर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर फिलहाल मामले की जांच हो रही है।