ब्रेकिंग
'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?

सीतामढ़ी: शराब के नशे में धुत 3 वार्ड पार्षद सहित 7 लोग गिरफ्तार, नेपाल से दारू पार्टी करके लौट रहे थे घर

सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में तीन वार्ड पार्षद समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंशुल प्रकाश भी शामिल हैं, जो नेपाल से दारू पार्टी कर लौट रहे थे।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान शराब के नशे में तीन वार्ड पार्षद समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में वार्ड पार्षद अंशुल प्रकाश, जो भाजपा नगर मंडल का अध्यक्ष है। मनीष पंडित एवं सीमांत खिरहर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग नेपाल से दारू पार्टी कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।


पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार सोनबरसा थाना पुलिस विशेष छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान सरकारी वाहन से गश्ती करते हुए पुलिस टीम शाम 6:55 बजे चांदनी चौक पहुंची, जहां 6-7 लोग हल्ला-गुल्ला करते दिखाई दिए। पुलिस जब उनके पास पहुंची तो सभी के मुंह से शराब जैसी दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद सभी को सोनबरसा थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में


अंशुल प्रकाश, मनीष पंडित,  सीमांत खिरहर सहित कुल सात लोग शामिल हैं। जांच रिपोर्ट में कई लोगों के शरीर में अल्कोहल की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की तलाशी ली गई, हालांकि उनके पास से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।


सोनबरसा थाना पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि गिरफ्तार लोगों में जनप्रतिनिधि और एक भाजपा नेता भी शामिल हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता