ब्रेकिंग
‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी

गणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरल

Bihar Viral Video: सीतामढ़ी के सोनबरसा में गणेश पूजा के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में डांस को लेकर आपत्तियां जताई जा रही हैं, जिसके बाद धार्मिक आयोजन में ऐसे कार्यक्रम को लेकर सवाल उठने...

गणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरल
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Viral Video: सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड में गणेश पूजा के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भूतही ब्रह्मस्थान के पास आयोजित कार्यक्रम के इस वीडियो में नर्तकियां आपत्तिजनक तरीके से डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक आयोजन में इस तरह के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी जताई जा रही है.


बताया जा रहा है कि भूतही ब्रह्मस्थान के पास गणेश पूजा के अवसर पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. वायरल वीडियो में नर्तकियां अश्लील गानों पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में कुछ ऐसे इशारे और हरकतें भी नजर आने का दावा किया जा रहा है, जिन्हें लोग आपत्तिजनक बता रहे हैं.


धार्मिक आयोजन में आर्केस्ट्रा के दौरान इस तरह के डांस को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि पूजा और धार्मिक आयोजनों में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आयोजकों को सावधानी बरतनी चाहिए. स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा है कि धार्मिक स्थल के पास आयोजित कार्यक्रम में ऐसे गानों और डांस की अनुमति किस आधार पर दी गई.


वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि आयोजन के दौरान कार्यक्रम की निगरानी की व्यवस्था होनी चाहिए थी, ताकि धार्मिक आयोजन के नाम पर आपत्तिजनक कार्यक्रम नहीं कराया जा सके.


फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर प्रशासन की ओर से किसी कार्रवाई या आधिकारिक बयान की जानकारी सामने नहीं आई है. वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में वीडियो में दिखाई दे रहे कार्यक्रम और उससे जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.