ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सीतामढ़ी में 3 कुख्यात बदमाशों की लिस्ट जारी, हरेक पर 25-25 हजार का ईनाम, सूचना देने वालों को मिलेगी यह राशि

सीतामढ़ी पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन कुख्यात वांछितों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस अब गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही है।

बिहार
सूचना दें ईनाम पाएं
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन वांछित कुख्यातों के खिलाफ इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने राकेश यादव, मणिभूषण कुमार और रंजन पाठक पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इनके बारे में जो कोई भी सूचना देगा उसे सीतामढ़ी 25 हजार रूपया ईनाम स्वरूप देगा। यदि तीनों के बारे में जानकारी देते हैं तो 75 हजार रूपया दिया जाएगा। 


बताया जाता है कि कुख्यात राकेश यादव हाल ही में चर्चित पुट्टू खान मर्डर केस का आरोपी है। हत्या के बाद उसने पर्चा जारी कर वारदात की जिम्मेदारी भी ली थी। वहीं, मणिभूषण कुमार, जो रुन्नीसैदपुर प्रखंड के महिषा फरीदपुर (थाना- महिला वाला) का निवासी है, लंबे समय से फरार चल रहा है।


 इसके अलावा रंजन पाठक, सुरसंड थाना क्षेत्र के मलाही गांव का निवासी है, जिसके खिलाफ भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों अपराधी काफी दिनों से वांछित चल रहे थे। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इन पर इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस अब इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही है।सीतामढ़ी में 3 कुख्यात बदमाशों की लिस्ट जारी, हरेक पर 25-25 हजार का ईनाम, सूचना देने वालों को मिलेगी यह राशि सीतामढ़ी में 3 कुख्यात बदमाशों की लिस्ट जारी, हरेक पर 25-25 हजार का ईनाम, सूचना देने वालों को मिलेगी यह राशि

सीतामढ़ी में 3 कुख्यात बदमाशों की लिस्ट जारी, हरेक पर 25-25 हजार का ईनाम, सूचना देने वालों को मिलेगी यह राशि

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता