ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सीतामढ़ी में शराब पीकर पुलिसवाले ने सड़क पर किया हंगामा, नशे में झूमते हुए टल्ली सिपाही का वीडियो आया सामने

SITAMARHI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. पुलिस वालों को ही शराबबंदी कानून की रखवाली का जिम्मा दिया गया है. लेकिन सीतामढ़ी जिले से जो वीडियो सामने आया है. उसमें वर्दीवालों ने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. पुलिस वालों को ही शराबबंदी कानून की रखवाली का जिम्मा दिया गया है. लेकिन सीतामढ़ी जिले से जो वीडियो सामने आया है. उसमें वर्दीवालों ने पुलिस को बदनाम कर के रख दिया. बीच सड़क पर शराब के नशे में पुलिसवाले ने जमकर हंगामा किया. सिपाही ने पुलिस की वर्दी में कानून की सारी हदें पार कर दी.



शराब बेचवाने का आरोप झेल रही बिहार पुलिस का चेहरा अब खुलकर सामने आ रहा है. हाल ही में मधेपुरा के बसनही थाने में एएसआई और मुंशी शराब पार्टी करते हुए दिखाई दिए. सीतामढ़ी से जो वीडियो सामने आया है. वह शहर के मेहसौल के आजाद चौक का है. इस वीडियो में एक सिपाही शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. वह ऑटो चालकों जबरदस्ती वसूली कर रहा था. तभी ऑटो ड्राइवरों ने उसका कॉलर पकड़ लिया. 


शराब के नशे में टल्ली दिख रहा सिपाही अवधेश कुमार है. जो फ़िलहाल सीतामढ़ी पुलिस लाइन में है. सबसे बड़ी बात ये है कि जब ड्राइवरों ने सिपाही को थाने के हवाले किया तो पुलिसवालों ने उसे छोड़ दिया. उसके ऊपर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई. जिसके कारण लोगों में नाराजगी भी देखी गई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके कारण बिहार पुलिस की सरेआम धज्जी उड़ रही है. अब, यह देखना होगा कि सीतामढ़ी पुलिस के वरीय अधिकारी इसपर क्या कार्रवाई करती हैं.  



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता