ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सीतामढ़ी में डूबकर चार की मौत, तीन लोगों की तलाश में SDRF की टीम जुटी

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा हुआ है।जिले के सोनबरसा के परसा महिन्द्र गांव में कुल देवता का पूजा का आयोजन किया गया था उसी दैरान पोखर में नहाने के लिए

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा हुआ है।जिले के सोनबरसा के परसा महिन्द्र गांव में कुल देवता का पूजा का आयोजन किया गया था उसी दैरान पोखर में नहाने के लिए एक बच्ची समेत 7 लोग गए थे जिसमें 7 लोग डूब गए 4 लोगो का शव बरामद किया जा चुका है जबकि अन्य 3 की तलाश अब भी जारी है।

सीतामढ़ी में डूबकर चार की मौत, तीन लोगों की तलाश में SDRF की टीम जुटी

इस हादसे में मरने वालों की पहचान 22 वर्षीय आलोक कुमार, 25 वर्षीय नीरज कुमार, 12 वर्षीय साजन कुमारी और  55 वर्षीय राम विश्वास राय के रूप में हुई है।बताया जा रहा है की गांव के ही जगरनाथ भगत के यहां कुल देवता की पूजा हो रही थी। इसी दौरान वे लोग पोखर में नहाने गए थे। तभी डूबने से सभी की मौत हो गयी। एसडीआरएफ की टीम लापता 3 लोगों की तलाश कर रही है।मौके पर बीडीओ थाना अध्यक्ष सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद हैं वही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया है। जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

सीतामढ़ी में डूबकर चार की मौत, तीन लोगों की तलाश में SDRF की टीम जुटी

एसडीओ कुमार गौरव ने हादसे में चार मौत की पुष्टि की है। उन्होनें बताया कि घटना के तत्काल बाद एसडीआरएफ की  टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया था। फिलहाल वहां राहत और बचाव कार्य जारी है। बाकी तीन अन्य लोगों की भी तालाश की जा रही है। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता