ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदार

सीतामढ़ी में कोरोना वायरस की दस्तक ! चीन से आयी मेडिकल स्टूडेंट की जांच को पहुंची टीम

SITAMARHI : सीतामढ़ी में कोरोना वायरस का खौफ इस कदर छाया हुआ है इसका अंदाज़ा इसी से लगा सकते है कि जब चीन में पढ़ने वाली एक लड़की जब अपने घर लौटी तो कोरोना वायरस की टीम अपने पू

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में कोरोना वायरस का खौफ इस कदर छाया हुआ है इसका अंदाज़ा इसी से लगा सकते है कि जब चीन में पढ़ने वाली एक लड़की जब अपने घर लौटी तो कोरोना वायरस की टीम अपने पूरे दस्ता और एंबुलेंस के साथ लड़की के घर जा पहुंची।


टीम को पता चला कि चीन से एक मेडिकल स्टूडेंट लौट कर अपने घर सीतामढ़ी आई है आनन-फानन में मेडिकल टीम चीन से वापस लौटी मेडिकल स्टूडेंट कोमल के घर जा पहुंची। आपको बता दें कि गुदरी बाजार के वार्ड नंबर 11 डॉक्टर अमरनाथ गुप्ता की बेटी कोमल चीन में मेडिकल की स्टूडेंट है।  अभी हाल ही में चीन से लौट के सीतामढ़ी आई है। जैसे ही सीतामढ़ी में कोरोना वायरस की टीम को यह जानकारी मिली आनन फानन पूरी टीम कोमल के घर जा पहुंची।  चीन से लौटने के कारण यह शक जाहिर किया गया की कही कोमल कोरोना वायरस से ग्रसित तो नहीं है।


लेकिन जब टीम ने उसकी जांच की तो कोमल पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। कोरोना वायरस टीम मास्क लगाए एंबुलेंस के साथ सुरक्षा पोशाक में कोमल के घर जा पहुंची। कोमल गुप्ता अचानक मास्क लगाए और स्वस्थ सुरक्षा पोशाक में लोगों को देखकर घबरा गई थी। उसे पता चला कि शायद कोचिंग से लौट के आई है इसलिए कोरोना वायरस की टीम उसकी जांच करने आई है। टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया हालांकि स्वास्थ्य परीक्षण में कोमल गुप्ता को कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता