ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पुनौराधाम में जानकी मंदिर के शिलान्यास पर उमड़ा जनसैलाब, रोहित सिंह ने जताया प्रधानमंत्री और अमित शाह का आभार

पुनौराधाम में जानकी माता मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। युवा चेतना के संयोजक रोहित सिंह ने इसे सनातन धर्म के लिए गौरव की बात बताते हुए पीएम मोदी और अमित शाह का आभार जताया।

Bihar
मां जानकी मंदिर की आधारशिला
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर का शिलान्यास और वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया।  2028 तक इस मंदिर के बनने की उम्मीद है। अयोध्या के राममंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी में जानकी माता मंदिर के निर्माण होगा। जिसके निर्माण में 882 करोड़ रूपये खर्च होंगे।


पुनौराधाम में मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। सीतामढ़ी के पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर आधारशिला रखी गयी। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने माता जानकी के जन्मस्थान पुनौरा धाम में भव्य मंदिर के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त की। 


रोहित ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह और बिहार सरकार का आभार व्यक्त किया है। रोहित ने कहा की अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मंदिर के बाद बिहार में सीता माता का भव्य मंदिर पूरी दुनिया में सनातन धर्म को मानने वाला लोगों के बीच खुशी का माहौल है।


रोहित ने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा की बिहार के विपक्षी नेता अयोध्या नहीं गए पर सोने घर की बेटी सीता जी के मंदिर का दर्शन जरूर करें। रोहित ने कहा सीता जी हमारी फुआ हम सरकार का बार बार आभार व्यक्त करते हैं

पुनौराधाम में जानकी मंदिर के शिलान्यास पर उमड़ा जनसैलाब, रोहित सिंह ने जताया प्रधानमंत्री और अमित शाह का आभार

टैग्स