ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सीतामढ़ी में दूसरे दिन भी मिला कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, मेडिकल टीम पहुंची जांच को

SITAMARHI : सीतामढ़ी में कोरोना वायरस का खौफ लगातार जारी है कोरोना का एक और संदिग्ध मरीज मिलने से सीतामढ़ी में दहशत फैल गई है। चीन के सियान से सीतामढ़ी लौटे इमरान आलम की कोरोना वाय

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में कोरोना वायरस का खौफ लगातार जारी है कोरोना का एक और संदिग्ध मरीज मिलने से सीतामढ़ी में दहशत फैल गई है। चीन के सियान से सीतामढ़ी लौटे इमरान आलम की कोरोना वायरस से जुड़ी जांच की गई है।


बताया जा रहा है कि इमरान आलम चीन के सियान में पढ़ाई करता है। कुछ दिन पूर्व भी वह चीन के सियान से सीतामढ़ी परिहार प्रखंड के अपने गांव पर पहुंचा है। जिसके बाद कोरोना वायरस की टीम में खलबली मच गई और कोरोना वायरस की टीम उसके घर पर जा पहुंची।


आपको बता दें कि कल भी चीन से लौटी एक मेडिकल स्टूडेंट कोमल गुप्ता के घर कोरोना वायरस की टीम ने अचानक धावा बोल दिया था। आज फिर परिहार के परसा में कोरोना वायरस की टीम ने इमरान आलम के घर में जाकर उसकी जांच की है। बताया जा रहा है कि इमरान चीन के सियाचिन मे रहकर पढ़ाई कर रहा था और अपने घर लौटा है जिसके बाद से उसकी जांच की जा रही है। मेडिकल टीम में डॉक्टर शमी अहमद ने संदिग्ध मरीज की जांच की। हालांकि कोरोना वायरस के लक्षण इस संदिग्ध मरीज में नहीं पाए गए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता