ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

दहेज केस के आरोपी पति की संदिग्ध मौत, पत्नी की मौत के 7 दिन बाद पेड़ से लटका मिला शव

Bihar News: सीतामढ़ी में दहेज हत्या के मामले में नामजद एक युवक का शव पत्नी की संदिग्ध मौत के सात दिन बाद पेड़ से लटका मिला है। घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच...

दहेज केस के आरोपी पति की संदिग्ध मौत, पत्नी की मौत के 7 दिन बाद पेड़ से लटका मिला शव
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पत्नी की संदिग्ध मौत के महज सात दिन बाद उसके पति का शव पेड़ से लटका मिला. घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. मृतक वही युवक था, जिसके खिलाफ पत्नी की मौत के मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.


मामला डुमरा थाना क्षेत्र के आजमगढ़ सरह इलाके का है. मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटका एक युवक का शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया.


मृतक की पहचान रसलपुर गांव निवासी श्रीचंद्र महतो के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है. रवि की पत्नी मुस्कान की करीब सात दिन पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई थी. इस मामले में मुस्कान के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए रवि और उसके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.


बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के मामले में रवि मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाला था. लेकिन सरेंडर से पहले ही उसका शव पेड़ से लटका मिला. इस घटना ने पूरे मामले को और उलझा दिया है.


रवि के परिजनों ने उसकी मौत को आत्महत्या मानने से इनकार किया है. परिवार वालों का आरोप है कि रवि की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई. उन्होंने मुस्कान के मायके पक्ष के लोगों पर शक जताते हुए जांच की मांग की है.


वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. डुमरा थाना पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है.


डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है.