ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत, रोटावेटर में फंसकर हुए कई टुकड़े

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां नगर पंचायत बेलसंड के वार्ड-7 में खेत जोतते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां नगर पंचायत बेलसंड के वार्ड-7 में खेत जोतते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान रमना बाजार निवासी मो.तस्लीम के पौत्र रेहान के रूप में की गई है। वह ट्रैक्टर पर ही बैठा था। ड्राइवर बच्चे की लाश के टुकड़ों को खेत में दफन कर फरार हो गया।


जानकारी के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक छोटे उर्फ मुमताज और उसके भतीजे मो. खालिद रजा डर के मारे खेत को समतल कर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को तब लगी, जब रात तक रेहान घर नहीं लौटा। अगले दिन घर के सामने स्थित खेत में बच्चे के शरीर का एक हिस्सा बरामद हुआ। इसके बाद खेत की दोबारा तलाशी ली गई, जिसमें शव के अन्य हिस्से भी मिले।


परिजन तुरंत पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बच्चे की दादी मोमिना खातून ने ट्रैक्टर चालक छोटे और मो. खालिद रजा पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. खालिद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छोटे उर्फ मुमताज की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।


गांव में इस हादसे से मातमी सन्नाटा छा गया है। परिजन और स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि दोषियों को जल्द न्याय दिलाया जाए। वहीं, सुरक्षा के उपायों और बच्चों की खेतों में सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी चर्चा का केंद्र बन गई है। इस घटना ने किसानों और ग्रामीणों में चेतावनी पैदा कर दी है कि खेती के दौरान बच्चों को भारी मशीनरी के पास न लाया जाए और सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य किया जाए।