ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

ABVP के कार्यकर्ताओं ने कन्हैया को दिखाया काला झंडा, गो बैक के लगाए नारे

SITAMARHI: कन्हैया कुमार जब शिवहर से सीतामढ़ी आ रहे थे तो रास्ते में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मधुबन के पास देशद्रोही कन्हैया कुमार और गो बैक के नारे लगाते हुए देशद्रोही वापस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SITAMARHI: कन्हैया कुमार जब शिवहर से सीतामढ़ी आ रहे थे तो रास्ते में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मधुबन के पास देशद्रोही कन्हैया कुमार और गो बैक के नारे लगाते हुए देशद्रोही वापस जाओ के नारे लगाए.

इस दौरान कन्हैया कुमार के काफिले में मौजूद उनके समर्थकों ने गाड़ी रोककर एबीवीपी के कार्यकर्ता एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. यही नहीं कन्हैया कुमार के काफिले के लोग अपने गाड़ी में बैठा के ले गए.

जिसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कन्हैया कुमार के विरोध में प्रदर्शन करने लगे. सीतामढ़ी के डुमरा में बड़ी बाजार को जाम कर दिया है और अपने साथी की बरामदगी की मांग करते  हुए कन्हैया कुमार के विरोध में लगातार नारे लगा रहे.  मौके पर नगर थाना डुमरा थाना की पुलिस पहुंचकर कैंप कर रही है. लेकिन प्रदर्शनकारियों द्वारा लगातार कन्हैया कुमार के विरोध में नारे लगाते हुए अपने साथी की बरामदगी की गुहार लगाई जा रही है. बता दें कि कन्हैया एनआरसी और सीएए के खिलाफ जन-गण-मन यात्रा पर निकले हैं. इस यात्रा के तहत आज सीतामढ़ी पहुंचे थे. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता