ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: कोरोना संदिग्धों के बारे में युवक ने कंट्रोल रूम में दी सूचना, भड़के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

SITAMARHI: मुंबई से गांव आए कोरोना संदिग्धों के बारे में युवक ने कंट्रोल रूम में कॉल कर जानकारी दे दी. इसकी जानकारी मिलते ही संदिग्धों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस तरह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SITAMARHI: मुंबई से गांव आए कोरोना संदिग्धों के बारे में युवक ने कंट्रोल रूम में कॉल कर जानकारी दे दी. इसकी जानकारी मिलते ही संदिग्धों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस तरह की पहली घटना देश में रूनीसैदपुर के मधौल गांव में हुई है. 

सातों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने हत्या के सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच जुट गई है. वही, सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है. जांच की जा रही है.

मुंबई से आए थे संदिग्ध

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मुंबई से दो लोग अपने सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर के मधौल गांव पहुंचे थे. जिसकी सूचना बबलू ने कोरोना वायरस के संदिग्ध होने की आशंका पर जानकारी हेल्प सेंटर को दी गई थी. जिसके बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों संदिग्धों का सैंपल लिया. इससे कोरोना वायरस के दोनों संदिग्ध लोग नाराज हो गए और स्वास्थ्य विभाग को अपना सैंपल देने के बाद अपने परिवार के अन्य 5 लोगों के साथ मिलकर युवक बबलू की बेरहमी से पिटाई करने लगे. जिससे उनकी मौत हो गई.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता