ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

सड़क हादसे में बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को पीटा, सिपाही ने भीड़ पर ताना राइफल

SITAMARHI : सड़क हादसे एक बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया. नाराज ग्रामीणों ने पुलिसवालों को पीटा. इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए एक पुलिसवाले ने भीड़

सड़क हादसे में बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को पीटा, सिपाही ने भीड़ पर ताना राइफल
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  सड़क हादसे एक बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया. नाराज ग्रामीणों ने पुलिसवालों को पीटा. इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए एक पुलिसवाले ने भीड़ पर राइफल तान दिया. नाराज ग्रामीणों ने उस पुलिसवाले को भी सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम भी किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.


घटना सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना इलाके का है. जहां सड़क हादसे में 13 साल की सुगुम कुमारी की मौत के बाद लोगों ने काफी बवाल किया. लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी.  जब पुलिस लोगों को हटाने पहुंची तो खूब विरोध हुआ.  दोनों तरफ से झड़प हुई और फिर लोगों ने पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया.  पुलिस ने राइफल तानकर लोगों को भगाने की कोशिश की, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को ही खदेड़ दिया.




बताया जाता है कि सुगुम कुमारी सुबह के समय साइकिल से पढ़ने जा रही थी कि तभी दो युवकों ने बाइक से धक्का मार दिया. इससे लड़की की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुनौरा थाने को सौंप दिया. पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दोनों युवकों से पूछताछ जारी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता