ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पुरनहिया हत्याकांड का शिवहर पुलिस ने किया खुलासा, 2 अपराधी गिरफ्तार

शिवहर पुलिस ने पुरनहिया हत्याकांड का खुलासा कर दो अपराधियों माधव झा और शिवेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी जंगल में छिपे थे, अब शिवहर जेल भेजे गए।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: पुरनहिया में विश्वकर्मा पूजा के दिन अपराधियों ने गुड्डू ठाकुर को गोलियों से भून दिया था। इस घटना में 3 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


 शिवहर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया है कि पुरनहिया गोलीकांड का खुलासा कर दिया गया है. बताया कि दो अपराधी माधव झा और शिवेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसमे माधव झा नामजद अभियुक्त है और शिवेश कुमार हत्याकांड की घटना में लाइनर का काम किया था. बताया घटना के बाद दोनों पुरनहिया के बागमती नदी किनारे जगंल में शरण लिया था.


 जहां खाने पहुँचाने के दौरान पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार कर शिवहर जेल भेज दिया गया है. आपको बताया कि पुरनहिया के दोस्तियां में विश्वकर्मा पूजा के दिन अपराधियों के द्वारा गुड्डू ठाकुर को गोलियों से भून दिया गया था. जहां पुरनहिया थाना में तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. जहां पुलिस ने आज दो अपराधी को गिरफ्तार कर शिवहर जेल भेज दिया गया है. वही अन्य अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी है।

शिवहर, समीर कुमार झा

टैग्स