ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: हत्या के एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने DM ऑफिस को घेरा

Bihar News: सीतामढ़ी में 28 दिन पहले प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. करीब एक महीना बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. सोमवार को गुस्साए लोगों ने समाहरणालय का घेराव कर दिया.

Bihar News
समाहरणालय का घेराव
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के धर्मबना में 28 दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में एक युवक की बेरहमी से पीट कर और करंट लगाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक युवक का नाम राम भजन था राम भजन का सिर्फ इतना कसूर था कि वह एक लड़की से प्यार करता था, जिसकी सजा उसे मौत के रूप में मिली।


इस घटना में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को जेल भेज दिया है लेकिन राम भजन के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना का जो मुख्य आरोपी है वह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और खुलेआम घूम रहा है। इससे नाराज और आक्रोशित लोगों ने आज सीतामढ़ी से समाहरणालय पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


घटना के सूचना के बाद मौके पर सदर डीएसपी रामकृष्ण पहुंचे उन्होंने मृतक राम भजन के परिजनों एवं ग्रामीणों से बात की। उन्होंने जल्द मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। बता दें कि राम भजन की हत्या से आक्रोशित लोगों ने प्रेमिका के घर में ही राम भजन का अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता