ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

सीतामढ़ी : शराब चेकिंग के बहाने नकली पुलिस बन डकैतों ने लूट लिया रिटायर्ड शिक्षक का घर

SITAMARHI : चोरों ने चोरी करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं. बिहार में शराबबंदी है और पुलिस लगातार शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. अब चोर डकैत भी यही तरीका अपना

सीतामढ़ी : शराब चेकिंग के बहाने नकली पुलिस बन डकैतों ने लूट लिया रिटायर्ड शिक्षक का घर
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : चोरों ने चोरी करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं. बिहार में शराबबंदी है और पुलिस लगातार शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. अब चोर डकैत भी यही तरीका अपना रहे हैं. सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र के मझौलियां गांव में रिटायर्ड शिक्षक के घर से सोमवार की रात 5 लाख रुपए की संपत्ति की डकैती हुई. सोमवार की देर रात करीब 12 बजे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया.


6 की संख्या में डकैतों ने पुलिस बनकर शराब चेकिंग के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया. डकैती करने पहुंचे डकैतों ने खुद को पुलिस बताया और घर में शराब चेक करने के लिए दरवाजा खोलने को बोलने लगे. घर में मौजूद तीन महिलाओं ने दरवाजा नहीं खोला तो डकैत उसे तोड़ अंदर घुस गए. डकैतों ने महिलाओं के साथ मारपीट और लूटपाट शुरू कर दी. करीब 1 घंटे तक लूटपाट करने के बाद डकैत वहां से भाग निकले.


घटना के संबंध में सत्येंद्र मिश्र की पत्नी ने बताया कि सभी डकैतों ने मफलर से अपना चेहरा ढंक रखा था और पिस्टल व चाकू के सहारे घटना को अंजाम दिया. घटना के वक्त रिटायर्ड शिक्षक सत्येंद्र मिश्र के घर में उनकी पत्नी, बहू और नतिनी ही मौजूद थी. सत्येंद्र खुद घर में मौजूद नहीं थे. उनका बेटा भी सीतामढ़ी से बाहर रहता है. माना जा रहा है कि डकैतों को इस बात की जानकारी थी. 


डकैतों ने घर में रखे दोनों अलमीरा से सारे जेवरात और 50 हजार कैश निकाल लिया. साथ ही सास-बहू और नतिनी के पहने जेवर भी उतरवा लिए. डकैतों के भागने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण जुटे. फिर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है. 

टैग्स