ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

JDU सांसद को हुआ कोरोना, लगातार कर रहे थे चुनाव प्रचार

SITAMARHI : इस वक्त के बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना काल में बिहार सभा चुनाव कराना यहां के नेताओं को भारी पड़ रहा है. भाजपा नेताओं के बाद सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड क

JDU सांसद को हुआ कोरोना, लगातार कर रहे थे चुनाव प्रचार
First Bihar
3 मिनट

SITAMARHI :  इस वक्त के बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना काल में बिहार सभा चुनाव कराना यहां के नेताओं को भारी पड़ रहा है. भाजपा नेताओं के बाद सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड के सांसद सुनील कुमार पिंटू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सुनील कुमार पिंटू कई दिनों से लगातार चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, जो संक्रमित हो गए हैं.


जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सीतामढ़ी सांसद ने मीडिया को जानकारी दी है कि वह कई दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने अपनी कोरोना टेस्ट कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने हाल के दिनों में अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच करवाने की अपील की है.


इनके अलावा जदयू के पूर्व सांसद नवल किशोर राय भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन्होंने हाल ही में कई जनसभाओं में हिस्सा लिया था. पूर्व सांसद नवल किशोर राय ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है.


इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें भाजपा के स्टार प्रचारक भी शामिल हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सांसद राजीव प्रताप रूडी, प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


बिहार चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के सांसद सुनील कुमार पिंटू लगातार चुनाव प्रचार कर रहे थे. हाल ही में उन्होंने एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान पर प्रहार करते हुए कहा था कि 2005 में चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान भी अलग चुनाव लड़े थे. उस वक्त लेकजनशक्ति पार्टी का जो हाल हुआ था उससे भी बुरा हाल 2020 के विधानसभा चुनाव में होगा. चिराग पासवान को पहले यह बताना चाहिए कि वो एनडीए में रहते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ क्यों बोलते रहे, साथ ही उन्हे यह बताना चाहिए कि वे केंद्र में एनडीए के साथ है या नहीं.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता