ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

गैस रिसाव से घर में लगी आग, आधा दर्जन लोग झुलसे, एक की हालत नाजुक

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां रीगा में गैस रिसाव से लगी आग से आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गये हैं। जिसमें एक की हालत नाजुक बनीं हुई है। </p

गैस रिसाव से घर में लगी आग, आधा दर्जन लोग झुलसे, एक की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां रीगा में गैस रिसाव से लगी आग से आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गये हैं। जिसमें एक की हालत नाजुक बनीं हुई है। 


6 महीने का मासूम सहित अन्य घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रीगा के गोविंद फंदह गांव की है जहां रहने वाले चंद्रदेव झा के मकान में गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गयी। इस दौरान घर में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है जिसमें एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है।


यदि आप घर में एलपीजी सिलेंडर यूज करते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें...

  • LPG सिलेंडर को हमेशा सीधा रखें। कई लोग ऐसा करते हैं कि जब गैस खत्म होने लगती है तो सिलेंडर को तिरछा कर देते हैं जो खतरनाक साबित होता है। इसलिए ऐसा कतई ना करे और ISI मार्क वाला ही पाइप चुल्हा में लगाए। 
  • गैस चूल्हा सिलेंडर से कम से कम छह इंच ऊपर किसी समतल स्थान पर रखें। खाना हमेशा खड़ा रहकर ही खाना बनाएं। खाना बनाने के दौरान सूती वस्त्र ही पहनें। गर्म बर्तन को पल्लू से पकड़कर कतई ना उतारें, बर्तन को उतारने के लिए चिमटा का प्रयोग करें और हां सोते समय रेग्यूलेटर को बंद कर दें। 
  • चूल्हा को ऐसे स्थान पर रखें जहां बाहर से सीधी हवा न लगे। खिड़की के सामने चूल्हा न जलाएं। 
  • एलपीजी चूल्हा के पास इलेक्ट्रिक या किरोसिन वाला स्टोव ना जलाएं। 
  • पहले माचिस की तिल्ली जलाएं फिर गैस को ऑन करें। 
  • गैस की गंध आने पर बिजली का स्विच , लाइटर, माचिस न जलाएं। सभी खिड़की, दरवाजे खोल दें। सिलेंडर से रिसाव की स्थिति में रेग्यूलेटर को हटाकर सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगाएं। सिलेंडर को खुले स्थान पर रखें और वितरक को तुरंत इसकी सूचना दें।
टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता