ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

दिवाली के दिन सुबह -सुबह गोली मारकर युवक की हत्या, बजाज एजेंसी संचालक को गोलियों से भुना

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो।

दिवाली के दिन सुबह -सुबह गोली मारकर युवक की हत्या, बजाज एजेंसी संचालक को गोलियों से भुना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी का है।  जहां दिवाली के दिन सुबह - सुबह बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना मेजरगंज थाना क्षेत्र के सुबोधनगर चौक पर हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी में दिवाली के दिन सुबह-सुबह अपराधियों ने एक शख्स को गोलियों से भूल डाला है। इस घटना में मृतक की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के कुंवारी मदन निवासी सुबोध सिंह के पुत्र विशाल सिंह के रूप में हुई है। यह बजाज एजेंसी का संचालक भी है।  इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। जबकि, इनको सरकारी बॉडीगार्ड भी मिला हुआ था। इसके बावजूद उनकी गोली मारकर हत्या हो गई है।


बताया जा रहा है कि, विशाल सिंह सुबोध नगर चौक पर ही बजाज की एजेंसी संचालित करते थे और सुबोध सिंह के पुत्र थे सुबह सवेरे हत्या की वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है। विशाल सिंह का मेजरगंज के तत्कालीन सीओ चंदन कुमार से विवाद भी हुआ था। चंदन कुमार ने इसे पैसे कर्ज लिए थे। इस मामले में सीओ चंदन कुमार ने पर केस दर्ज कराया था। जिसको लेकर सीओ के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी था।


 उधर,  विशाल सिंह ने पूरे मामले को लेकर पूरे डॉक्यूमेंट के साथ सीतामढ़ी न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके आधार पर कोर्ट ने वारंट जारी किया था। सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि- पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अज्ञात अपराधों द्वारा गोली मारी गई है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता