ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

3 दारोगा और तीन थानाध्यक्ष के वेतन पर लगी रोक, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस फेल साबित हो रही है. पुलिसवालों की कार्यशैली में भारी लापरवाही देखी जा रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है. जहां

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस फेल साबित हो रही है. पुलिसवालों की कार्यशैली में भारी लापरवाही देखी जा रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है. जहां एसपी ने तीन दारोगा और 3 थानेदारों के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. पुलिस कप्तान के इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. 


एसपी ने वेतन पर लगाई रोक
सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने काम में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिसवालों के ऊपर यह बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने क्राइम मीटिंग में यह फैसला लिया. हाईकोर्ट के निर्देश को गंभीरता से नहीं लेने पर एसपी ने पुलिसवालों से स्पष्टीकरण मांगा है. 


पुलिसवालों से कप्तान ने मांगा जवाब
कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी ने हाईकोर्ट के निर्देश का समय पर पालन नहीं करने को लेकर पुपरी, बाजपट्टी और बैरगनिया थाने के थानाध्यक्ष और तीन दारोगा से जवाब मांगा है. एसपी ने बताया कि जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता