ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, गांव वालों ने पकड़कर करवा दी शादी

SITAMARHI: अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ लिया फिर दोनों की शादी करवा दी। मामला सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड स्थित बलभिसवा गांव का है जहा

चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, गांव वालों ने पकड़कर करवा दी शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ लिया फिर दोनों की शादी करवा दी। मामला सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड स्थित बलभिसवा गांव का है जहां भरी पंचायत में प्रेमी युगल की शादी करवा दी गयी। पूरे गांव में इस शादी की ही चर्चा हो रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार बलभिसवा निवासी छेदी शाह के बेटे उमेश कुमार अपनी प्रेमिका नुनु साह की पुत्री सुचिता कुमारी से प्यार करता था। दोनों का प्रेम प्रसंग एक साल से चल रहा था। बीती रात उमेश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था इसकी भनक गांव वालोंं को लग गई थी। 


जब तक उमेश प्रेमिका के घर से भागता तब तक ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और घर में बंद कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना प्रेमिका के परिजनों को दी गई। दोनों पक्षों के आपसी सहमति के बाद दरवाजे पर ही दोनों की शादी कर दी गयी। प्रेमी-युगल ने बताया कि दोनों का प्रेम-प्रसंग बीते एक साल से चल रहा था। डर के कारण दोनों इस बात को छिपाये हुए थे आज दोनों पकड़े गए जिसके बाद भरी पंचायत में दोनों की शादी करवा दी गई। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता