ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

BJP के सीनियर लीडर प्रभात झा का निधन, मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

SITAMADHI : भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया है। वो मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रहे थे और पार्टी के राज्यसभा सांसद भी रहे। उन्होंने गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल

BJP के सीनियर लीडर प्रभात झा का निधन, मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया है। वो मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रहे थे और पार्टी के राज्यसभा सांसद भी रहे। उन्होंने गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके दो बेटे हैं। वह मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिला के कोरियाही गांव के रहने वाले हैं। प्रभात झा को भाजपा के उन नेताओं में शुमार किया जाता था, जिनकी बौद्धिक जगत में साख रही है। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे थे। 


दरअसल, भाजपा के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने बताया कि प्रभात झा का निधन हो गया है। उन्हें जून के आखिर में ही एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और प्रदेश भाजपा के महासचिव हितानंद शर्मा उनका हाल जानने भोपाल के अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो गुरुग्राम लाया गया था।


जानकारी हो कि, 29 जून को प्रभात झा को न्यूरोलॉजिकल परेशानियों के चलते भोपाल से दिल्ली के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए लाया गया था। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया था। उनका रूटीन ट्रीटमेंट भी मेदांता में ही चलता है। इस दौरान हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हितानंद शर्मा बंसल भी अस्पताल पहुंचे थे। पत्रकारिता से अपने करियर की शुरआत की थी. बीजेपी नेता का अंतिम संस्कार बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव में होगा। 


आपको बताते चलें कि प्रभात झा की गिनती ग्वालियर-चंबल के कद्दावर भाजपा नेताओं में होती थी। वह अपनी पार्टी की तरफ से दो बार राज्यसभा सांसद बनाए गए थे। बिहार से होने के बावजूद प्रभात झा मध्य प्रदेश के बड़े नेता के तौर पर जाने जाते थे।