ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे दो भाई, रास्ते में भीषण सड़क हादसे में दोनों की हो गई मौत

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के एनएच 77 स्थित कोआरी गांव के पास की है। घटना को अंजाम देने के बा

बिहार : शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे दो भाई, रास्ते में भीषण सड़क हादसे में दोनों की हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के एनएच 77 स्थित कोआरी गांव के पास की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बथनाहा थाना क्षेत्र के एनएच 77 पर कोआरी गांव के पास तेज गति से आ रही ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र बुधुआरपुर गांव निवासी सुमित कुमार और बदन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बता दें कि मृतक युवकों के घर में उनके बड़े भाई की शादी होने वाली थी। उसी का कार्ड बांटने के लिए दोनों रामनगरा गए हुए थे। कार्ड बांटकर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई लगते थे। शादी वाले घर में एक साथ हुई दो मौतों से पूरा परिवार सदमे में है वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है और शादी की खुखियां मातम में बदल गई हैं।


बिहार : शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे दो भाई, रास्ते में भीषण सड़क हादसे में दोनों की हो गई मौत

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता